किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस का ‘ गंगा स्नान ’ ! - श्रवण गर्ग प्रियंका गांधी को संजीदगी से बताए जाने की ज़रूरत है कि जनता इस सम्मोहन से ‘ लगभग ’ बाहर आ चुकी है कि उसे उनमें अभी भी इंदिरा गांधी की छवि नज़र आती है। ‘ लगभग ’ शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस नेत्री को इस शंका का लाभ देने की गरज से किया गया है कि चमत्कार तो किसी भी उम्र और मुहूर्त में दिखाए जा सकते हैं । ‘ मौनी अमावस्या ’ के पवित्र दिन प्रियंका प्रयागराज में थीं। भाई राहुल गांधी ज...