मुसलमानों के अधिकारों की लड़ाई क्या हिंदू लड़ेगा ? - श्रवण गर्ग हुकूमत अगर बहुसंख्यक वर्ग के कट्टरपंथी दंगाइयों के साथ खड़ी नज़र आती हो तो लोकतंत्र और अल्पसंख्यकों की रक्षा की ज़िम्मेदारी किसे निभानी चाहिए ? असग़र वजाहत एक जाने - माने उपन्यासकार , नाटककार और कहानीकार हैं।उनके प्रसिद्ध नाटक ‘’ जिन लाहौर नई वेख्या , ओ जन्मयाई नई ’ (1990) का दुनिया के कई देशों में मंचन हो चुका है।हाल में घटी साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में असग़र ने ‘’ हिंदू - मुसलिम सद्भावना और एकता के लिए कु...