नागरिकों का सैन्यकरण या सेना का नागरिकीकरण ? - श्रवण गर्ग तीन साल पहले (2019) लगभग इन्हीं दिनों , मीडिया के कुछ क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक तैयार की गई एक महत्वपूर्ण खबर जारी हुई थी जिसके तथ्यों के बारे में बाद में ज़्यादा पता नहीं चला।खबर यह थी कि आरएसएस ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) द्वारा अगले साल (2020) से एक आर्मी स्कूल प्रारम्भ किया जा रहा है जिसमें बच्चों को सशस्त्र सेनाओं में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।खबर में यह भी बताया गया था कि संघ की शिक्षण शाखा ...