पीएम के नौ साल : ‘चायवाले का बेटा’ कहीं ग़ायब हो गया है ? - श्रवण गर्ग प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने आज (26 मई को ) अपने नेतृत्व के नौ साल पूरे कर लिए । मुख्यमंत्री के तौर पर गुजरात में बीता उनका तेरह साल का कार्यकाल भी अगर शामिल कर लें तो उम्र का लगभग एक तिहाई दो सत्ताओं में बिताया माना जा सकता है। अगले साल संभावित लोकसभा के चुनाव - परिणामों को लेकर अभी से चाहे कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती हो , प्रधानमंत्री ने तो अगले साल के लिए अपने कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। कर्नाटक ...