मणिपुर को दूसरा कश्मीर बनने से रोका जाना चाहिए ! - श्रवण गर्ग मणिपुर की दर्दनाक घटना के 79 वें दिन कठोर हो चुकी अंतरात्मा में साहस बटोरकर केवल छत्तीस सैकण्ड का संदेश देश को सुनाते वक्त क्या प्रधानमंत्री की ज़ुबान ज़रा भी लड़खड़ाई या कांपी नहीं होगी ? प्रधानमंत्री ने जब बिना नज़रें झुकाए हुए कहा होगा कि उनका हृदय दुख और क्रोध से भरा हुआ है और जो कुछ हुआ वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाला है तो क्या देश ने कोरोना काल ...