राहुल की यात्रा लोकतंत्र के राम की ‘ प्राण प्रतिष्ठा ’ करेगी ! - श्रवण गर्ग पंद्रह राज्य , 110 ज़िले , 6,713 किलो मीटर लंबा रास्ता और 66 दिनों का सड़कों पर सफ़र ! जनता के बीच, जनता के लिए ! ‘ लोकतंत्र के राम ’ की देश की 140 करोड़ जनता के हृदयों में प्राण प्रतिष्ठा के लिए ! एक लगातार चलने वाली यात्रा। लोगों की आँखों में आँखें डालकर उनके आंसुओं में ख़ुशी और ग़मों की तलाश करने का यज्ञ। जनता से उसकी ही ज़ुबान में ही बातचीत करने की कोशिश। कोई छोटा - मोटा काम...