पोहे - कचोरी भूल जाइए ! ‘ स्वच्छ ’ इंदौर को अब इस ‘ शर्म ’ के लिए याद रखिए ! - श्रवण गर्ग लता मंगेशकर , कर्नल सी के नायडु , उस्ताद अमीर खाँ और एम एफ़ हुसैन जैसी हस्तियों के शहर इंदौर के कोई 25 लाख मतदाता हैरान - परेशान हैं कि अब 13 मई को उन्हें क्या करना चाहिए जिस दिन चौथे चरण का मतदान होने वाला है ? मतदान के पहले ही उन्हें ठगते हुए शहर का संसदीय प्रतिनिधि लगभग तय कर दिया गया और अब सिर्फ़ औपचारिकता का निर्वाह होना बाक़ी है ! हैरान...