यह लोकसभा अलग दिखने वाली है, मोदीजी ! सबकुछ बदलना पड़ेगा ! - श्रवण गर्ग राहुल गांधी ने रायबरेली की हाल की एक जनसभा में कहा था बहन प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़ जातीं तो प्रधानमंत्री मोदी दो- तीन लाख मतों से हार जाते। ‘ मोदी वाराणसी से जान बचाकर निकले हैं। ’ राहुल ने तब यह नहीं बताया था कि संसद में प्रधानमंत्री का चैन छीनने के लिये वे बहन को अपनी किस सीट से चुनाव लड़वा रहे हैं : रायबरेली से या वायनाड से ? दोनों ही चुनाव क्षेत्रों की जनता को एक लंबे समय से सस्पेंस में ...